Friday, July 22, 2011

जल ही जीवन है

पानी की बचत करे और संरक्षित करे


जल ही जीवन है आज भारत ही नही वरण संपूर्ण विश्व मे सबसे बड़ी समस्या है गिरते भू जल स्तर की . आज सभी पानी की समस्या को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है आने वाले समय मे यदि पानी की राशानिंग कर दी जाए तो कोई आश्चर्य ना करेगा और बर्तमान स्थिति को देखते हुए भविष्य मे पानी की पर्याप्त प्रचुरता हो और अगली पीढ़ी को पानी पीने को मिले . आज हम सजग ना हुए तो अगली पीढ़ी हमे माफ़ ना करेगी. जल को संरक्षित करने के लिए उपाय. 
भू जल क म है . बदते शहरीकरण के कारण गहरे बोर वेलो के पानी की सतह बहुत नीचे पहुच गयी है उसका पोषण करना बहुत ज़रूरी हो गया है. कुछ सा दी तकनीको को अपनाकर हम जल को संरक्षित कर सकते है. यह वाटर हावेस्टिंग सिस्टम ही आगामी पीडी को प्यासा मरने से बचा सकती है. अपने घर की छत का पानी का पानी एकत्रित कर अपने बोर वेल को चार्ज कर सकते है इसके कारण आपके घर के आसपास का जल स्तर बढ़ जावेगा. इतना महत्वपूर्ण है की एक घंटे की बारिश आपको एक साल का पानी उपलब्ध करा सकती है. 


यदि 1000 फीट की छत है और एक सेंटी मीटर बारिश होती है तो लगभग 1000 लीटर पानी एकत्रित होता है और यदि एक साल मे यदि 40 इंच बारिश होती है तो एक लाख लीटर पानी भू टाल मे जावेगा. इस भू जल की गुणबत्ता भी बढ़ेगी और यह डिसटिल वाटर से भी अधिक शुद्ध होता है . 
याद रखे पानी एक एक बूँद क़ीमती है जल ही जीवन है .कृपया जल को सरक्षित करने का संकल्प ले . 

मै और हम सब 

Thursday, July 21, 2011

तमिलनाडु मे aadi valli का पूजा मनाया जाता है |

Sarkarai Kappu for Matha Bhuvaneswari

aadi velli विशेष पूजा तमिल clendar २०११ के अनुसार , aadi velli 22july , 5th अगस्त और 12 अगस्त के तिथीaadi महीने में शुक्रवार को होता  है.सभी चार friday.Devotees के बीच पहली और aadi महीने में तीसरेशुक्रवार बहुतही शुभ रहे हैं इन दिनों पर देवी शक्ति मंदिर की यात्रा औरउनके परिवारों के कल्याण और समृद्धि के लिए विशेष पूजा की पेशकश.पर जाकर और चेन्नई के आसपास तीन aadi velli का एक ही दिन परshakti मंदिरों को विशेष पूजा की पेशकश शुभ विस्वाश  देवी शक्ति के तीन मंदिर हैं: Thiruvudai अम्मान कोइल मंदिर, vadivudai अम्मान कोइल मंदिर, और kodiyida.

Ichchaa Sakthi (Thiruvudai Amman) -The Sakthi who will fulfill 
                         devotees wishes.
Gnaana Sakthi (Vadivudai Amman) - The Sakthi who will bless 
                          us with knowledge.
Kriyaa Sakthi (Kodiyidai Amman) - The Sakthi who assists us 
                        in all our actions and attempts.

ARISI PAYASAM / RICE PAYASAM FOR THAI वेल्ली

प्रसाद 

Read phonetically


कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ।
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है ।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है ।
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ।
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है ।
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में ।
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ।
असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो ।
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम ।
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती !



Wednesday, July 20, 2011

आज का विचार

पैसे से खुशियाँ नहीं ख़रीदी जा सकती लेकिन 
वो बहुत सारी तक़लीफ़ों को कम कर देता है।

इतने मधुर न हों कि लोग आपको निगल लें, 
और इतने कटु भी नहीं कि वे आपको उगल दें।



**सप्ताह का विचार**

1.फल के आने से वृक्ष झुक जाते हैं, वर्षा के समय बादल झुक जाते हैं, 
 संपत्ति के समय सज्जन भी नम्र होते हैं। परोपकारियों का स्वभाव ही ऐसा है। 
 - तुलसीदास

2.चाहे गुरु पर हो या ईश्वर पर, श्रद्धा अवश्य रखनी चाहिए। 
  क्यों कि बिना श्रद्धा के सब बातें व्यर्थ होती हैं।
  - समर्थ रामदास

3.जिस प्रकार रात्रि का अंधकार केवल सूर्य दूर कर सकता है, 
  उसी प्रकार मनुष्य की विपत्ति को केवल ज्ञान दूर कर सकता है।
  - नारदभक्ति

4.जय उसी की होती है जो अपने को संकट में डालकर कार्य संपन्न करते हैं।
  जय कायरों की कभी नहीं होती।
  - जवाहरलाल नेहरू

5.मनुष्य क्रोध को प्रेम से, पाप को सदाचार से लोभ को दान से 
  और झूठ को सत्य से जीत सकता है।
  - गौतम बुद्ध

6.लोहा गरम भले ही हो जाए पर हथौड़ा तो ठंडा रह कर ही काम कर सकता है।
 - सरदार पटेल

7.जिस मनुष्य में आत्मविश्वास नहीं है वह शक्तिमान हो कर भी कायर है
  और पंडित होकर भी मूर्ख है।
- राम प्रताप त्रिपाठी

8.समय परिवर्तन का धन है। परंतु घड़ी उसे केवल परिवर्तन के 
  रूप में दिखाती है, धन के रूप में नहीं।
 - रवींद्रनाथ ठाकुर

9.मुस्कान थके हुए के लिए विश्राम है, उदास के लिए दिन का प्रकाश है
  तथा कष्ट के लिए प्रकृति का सर्वोत्तम उपहार है।
  - अज्ञात

10.जिस काम की तुम कल्पना करते हो उसमें जुट जाओ। साहस में प्रतिभा, 
   शक्ति और जादू है। साहस से काम शुरु करो पूरा अवश्य होगा। 
  - अज्ञात

Tuesday, July 19, 2011

पेड़ लगाना

अगर आज पेड़ लगाने का संकल्प नहीं किया तो कब करेगे ....अभी भी हाँथ मे रेत की तरह फिसलता वक़्त आवाज़ लगा रह है की खुद को बचा लीजिये और हमें भी । जो छोटा सा पौधा महीनो- सालो के सफ़र के बाद एक पेड़ बनता है उसको मारना -काटना बंद करना होगा । नहीं तो जब पेड़ ही नहीं बचेगे तो हमारे बचने का सवाल ही कहा बनता है।अब खुद को इतना स्वार्थी भी ना बना ले की अपनी ही जड़ो को काटते चले जाये और जब कहर का पहाड़ हम पर टूटे तो गला फार -फार के .....आवाज़ लगाये और कोंई सुन ना पाए । संकल्प करे तभी हम बचा लेगे धरती को .......

 पेड़ लगाने 

Monday, July 18, 2011

रामबाण है पुदीना

संसार ने माना, पेट दर्द में रामबाण है पुदीना
वाशिंगटन। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि पुदीना अपच के कारण हुए पेट दर्द या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से राहत दिलाने में काफी मददगार होता है।
पुदीना मानव मलाशय में एक "दर्द निवारक" चैनल को सक्रिय करता है और जठरांत्रिय नली में जलन पैदा करने वाले दर्द को कम करता है। एडिलेड यूनिवर्सिटी की अगुवाई में एक अंतरराष्ट्रीय दल के प्रमुख अध्ययनकर्ता डा. स्टुअर्ट ब्रिरले ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सकसालों से पुदीने को पेट दर्द की दवा के तौर पर मरीजों को देते रहे हैं लेकिन अभी तक इसके कोई क्लीनिकल सबूत नहीं मिले थे कि यह दर्द से राहत दिलाने में इतना मददगार कैसे होता है। डा. स्टुअर्ट के अनुसार हमारा शोध दर्शाता है कि पुदीना एक विशेष दर्दनिवारक चैनल के जरिए काम करता है जिसे टीआरपीएम 8 कहा जाता है।
पुदीना सरसों और मिर्च के कारण हुए पेट दर्द को विशेष रूप से इन दोनों तत्वों की पहचान कर दर्द को कम करता है। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम एक जठरांत्रिय विकृति है जिसके चलते पेट में दर्द, पेट फूलना, दस्त और कब्ज होती है। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम का कोई उपचार नहीं है और हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी में कभी न कभी इसका सामना करना प़डता है। जठरांत्रिय और कुछ विशेष खाद्य पदार्थो के प्रति अस्वीकार्यता के अलावा इरिटेबल बाउल सिंड्रोम खाद्य विषाक्तता, तनाव, एंटीबायोटिक्स के दुष्प्रभाव से और कुछ मामलों में आनुवांशिक भी हो सकता है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

लिखिए अपनी भाषा में