Tuesday, October 4, 2011

आरती में कर्पूर का उपयोग क्यों?




हिंदू धर्म में किए जाने वाले विभिन्न धार्मिक कर्मकांडों तथा पूजन में उपयोग की जाने वाली सामग्री के पीछे सिर्फ धार्मिक कारण ही नहीं है इन सभी के पीछे कहीं न कहीं हमारे ऋषि-मुनियों की वैज्ञानिक सोच भी निहित है।


प्राचीन समय से ही हमारे देश में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में कर्पूर का उपयोग किया जाता है। कर्पूर का सबसे अधिक उपयोग आरती में किया जाता है। प्राचीन काल से ही हमारे देश में देशी घी के दीपक व कर्पूर के देवी-देवताओं की आरती करने की परंपरा चली आ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान आरती करने के प्रसन्न होते हैं व साधक की मनोकामना पूर्ण करते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। कर्पूर अति सुगंधित पदार्थ होता है। इसके दहन से वातावरण सुगंधित हो जाता है।


वैज्ञानिक शोधों से यह भी ज्ञात हुआ है कि इसकी सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव नष्ट हो जाते हैं जिससे वातावरण शुद्ध हो जाता है तथा बीमारी होने का भय भी नहीं रहता।यही कारण है कि पूजन, आरती आदि धार्मिक कर्मकांडों में कर्पूर का विशेष महत्व बताया गया है। 

21 comments:

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति ||

    बहुत बहुत बधाई ||

    ReplyDelete
  2. अच्छी जानकारी दी आपने मैं तो यही समझता था कि आग को जलाये रखने के लिये इसका प्रयोग किया जाता है।

    ReplyDelete
  3. बहुत ही अच्छी जानकारी |
    ...धन्यवाद् .....

    ReplyDelete
  4. बहुत ही अच्छी जानकारी| धन्यवाद्|

    ReplyDelete
  5. बहुत बढ़िया जानकारी दी है आपने!
    आभार!

    ReplyDelete
  6. बहुत ही अच्‍छी जानकारी।

    ReplyDelete
  7. बहुत सुन्दर और उपयोगी जानकारी

    ReplyDelete
  8. आभार।
    मेरा भी अभी तक का अच्छा-खासा समय 'कलकत्ता' में ही गुजरा है। अभी भी वहां की बात होती है तो करने वाला "आपोन जोन" लगता है। पहले हावडा लाइन पर कोननगर, फिर 24 परगना के कांकीनाडा में तीस-पैंतीस साल गुजरे हैं। वैसे आप कहां रहती थीं?

    ReplyDelete
  9. बहुत बढ़िया जानकारी दी है आपने!
    आभार
    विजय पर्व "विजयादशमी" पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनायें.

    ReplyDelete
  10. gyanvardhak jaankari...badhayee aaur apne blog per amantran ke sath

    ReplyDelete
  11. -- सत्य बचन ....

    --कर्पूर, देशी घी, हवन-सामग्री , धूप, लोबान, खाद्य-सामग्री आदि का अग्नि समर्पण एवं यज्ञ ..सभी की पीछे यही वातावरण शुद्धि- प्रदूषण मुक्ति का वैज्ञानिक विचार है....

    ReplyDelete
  12. अच्छी जानकारी , धन्यवाद्

    ReplyDelete
  13. उपयोगी और ज्ञानवर्धक प्रस्तुति।

    ReplyDelete
  14. आपकी प्रविष्टी की चर्चा आज के चर्चा मंच पर भी है!

    ReplyDelete
  15. बहुत उपयोगी जानकारी दी है आपने |हार्दिक बधाई |
    आशा

    ReplyDelete
  16. उपयोगी जानकारी...बधाई|

    ReplyDelete
  17. बहुत ही अच्छा आलेख,बहुत अच्छी जानकारी,बधाई!

    ReplyDelete

मैं अपने ब्लॉग पर आपका स्वागत करती हूँ! कृपया मेरी पोस्ट के बारे में अपने सुझावों से अवगत कराने की कृपा करें। आपकी आभारी रहूँगी।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

लिखिए अपनी भाषा में