Tuesday, July 26, 2011

साबूदाना वडा (Sabudana Vada)

साबूदाना  वडे खाने में बहुत ही स्वाद और हलके भी होते है| 
इसे हम मुख्य रूप से नवरात्रों पर 
या अन्य किसी भी मौके पर मज़े से बना कर खा सकते है |



  • साबूदाना   1 कप 


  • मूंगफली (भुनी हुई)  ½ कप 



  • आलू (उबले हुए ) 3



  • हरी मिर्च  2



  • धनिया  ½ कप 



  • अदरक  (कसा हुआ )  2” इंच 



  • सेंधा नमक  स्वादानुसार



  • तेल तलने के लिए 




      
    1.साबूदाने को धो कर, साफ़ पानी में दो धंटे के लिए भिगो कर रख दे|
    2.मूंगफली का छिलका उतार कर उसे कूट ले|
    3.दो धंटे बाद साबूदाने को पानी से निकाल कर, धूप में एक छलनी में सुखा दे|
    4.अब आलू उबाल कर उनका छिलका उतार ले|
    5.अब सुखा हुआ साबूदाना एक डोंगे में ले और उसमे कुट्टी हुई मूंगफली, 
       बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कसा हुआ अदरक, उबले आलू (कसे हुए या पिसे हुए), कटा हुआ
       हरा धनिया और सेधा नमक डाल कर अच्छे से मिलाये|
6.अब इस मिश्रण में से थोडा सा मिश्रण अपनी हथेली पर हल्का सा घी लगा कर ले|
7.अब इसे गोल आकर दे और अपनी हथेली से हल्का सा दबा कर वडे का आकार दे|
8.बाकी बचे मिश्रण के भी इसी प्रकार से वडे बनाए|
9.अब तेल को तेज गरम करके उसमे बनाए हुए वडे चार चार तेल में डाल कर तले| 
  इन्हें तलते समय बार बार पलटते रहे ताकि यह दोनों तरफ से अच्छे से सुनहरी रंग के हो जाए, 
  और तब इन्हें घी से निकाल ले|
10.इस बात का ख़ास ध्यान रखे के वडे तेज़ आंच पर ही पकाए|

1 comment:

  1. Sabudana vada looks crispy, crunchy, yummy and tempting. Perfect for snacks.

    ReplyDelete

मैं अपने ब्लॉग पर आपका स्वागत करती हूँ! कृपया मेरी पोस्ट के बारे में अपने सुझावों से अवगत कराने की कृपा करें। आपकी आभारी रहूँगी।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

लिखिए अपनी भाषा में